
सीवान [27 अक्टूबर ] सीवान के बडहरिया प्रखंड के दीनदयाल पूर दलित बस्ती में शुक्रवार को एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आंखों के दवा का भी निःशुल्क वितरण किया गया । शिविर में सीवान के मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने मरीजों के आंखों की जांच की तथा मोतियाबिंद के मरीजों का मुफ्त में ऑपरेशन करने की बात कही तथा कहा कि एक तिथि निर्धारित कर सीवान में कैम्प के जरिये सभी मोतीकाबिन्द के मरीजों का आपरेशन किया जाएगा ।


इस शिविर का आयोजन स्नेही लोकोथान संस्थान , जय माता दी योगा ग्रुप तथा चंद्रावती मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था । उक्त शिविर का उद्घाटन जय माता दी योगा ग्रुप की अध्यक्षा प्रीति सर्राफ ,चंद्रावती ट्रस्ट की अध्यक्षा प्रियंवदा सिंह तथा स्नेही संस्थान के सचिव मधुसूदन पंडित ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर के किया । इस अवसर पर विकास कुमार सिंह , राणा प्रताप सिंग , संजय कुमार , शालू कुमारी, चुन्नी कुमारी सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थें।
{✍परमार डाॅट काॅम☎07004126180}
सीवान :: निशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की हुई जांच




Recent Comments