वर्षों से जर्जित वार्ड 41 की दो नवनिर्मित सड़कों का विधायक ने किया उद्धघाटन

छपरा : शहर के तेलपा में वार्ड 41 की दो जर्जित सड़क का दंश विगत 30 वर्षों से स्थानीय लोग झेल रहे थे लेकिन पहले के किसी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था,विगत दिनों जब स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान वहां पहुंचे तो लोगों ने इस विकराल समस्या से अवगत कराया था.जिस पर पहल करते हुए स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने जर्जित सड़क के निर्माण की अनुसंशा अपने विधायक कोष से की थी,इन दोनों सड़क पहली सड़क वीरेंद्र सिंह के घर से लेकर सुदर्शन सिंह के घर तक तथा दूसरी सड़क शर्मानन्द सिंह के घर से मंटू शर्मा तक के निर्माण कार्य का उद्धघाटन आज विधायक ने किया.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की विकास समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक में पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूँ जिसका एक उदहारण आपके सामने है.उन्होंने बताया की यहाँ बरसात तो दूर गर्मी में भी आए दिन जलजमाव रहता था लेकिन सड़क के निर्माण से ये समस्या अब दूर हो गई.केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाए है वो निश्चित तौर पर समाज के प्रत्येक लोगों तक पहुँचाने का मेरा प्रयास जारी है.ज्ञात हो की इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है.स्थानीय लोगो ने कहा की विधायक जी जो कहते है वो करते है इन्होने ने हमारे कई वर्षों की समस्या को तो कुछ चंद महीनों में ही हल कर दिया .इस दौरान भाजपा के नगर महामंत्री जीतू सिंह,वार्ड पार्षद राजा चौधरी,मिंटू राय,अमरेंद्र कुमार,शिवपुकार सिंह,सरोज सिंह ,देवा कुमार,राकेश सिंह,राजा चौधरी ,मिन्टू राय,नागेन्द्र राय,सुदर्शन,दीपा सिंह, सिंह,रामजी ,पप्पू,रणधीर ,राजा ,चंदन,मन्टू,समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.