सारण :मढौरा में इंटर प्रायोगिक परीक्षा के पहले दिन छात्रों के अफरातफरी में शुरू हुई परीक्षा
मढौरा (सारण)
स्थानीय उच्च विद्यालय में आधे दर्जन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज की इंटर प्रायोगिक परिक्षायें अफरातफरी में शुरू हुई । गुरुवार को पहले से तिथिवार सूची प्रकाशन नहीं करने से केंद्र पर आयोजित सभी विद्यालयों की छात्रों की भीड़ जमा हो गई । विद्यालय प्रबंधन को स्थिति काबू करने में पसीने छूट रहे थे । इसी अफरा तफरी के माहौल में विद्यालय द्वारा तिथिवार सूची का प्रकाशन कर स्थिति को काबू में किया । फिर केवल एक राज्यकृत उच्च विद्यालय मशरक के 64 छात्रों की परीक्षा ली गई । वो भी केवल भौतिक विज्ञान की ही प्रायोगिक परीक्षा संभव हो पाया । जबकि कुल सात विषयों की केंद्र पर प्रायोगिक परीक्षायें ली जानी है । छः स्कूल और सात विषयों की प्रायोगिक परीक्षा लेना परीक्षा केंद्र के लिये चुनौती बना हुआ है ।प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया की होम साइंस सहित अन्य भी कुछ विषय के शिक्षकों की कमी है । जिसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से संबंधित विषय के शिक्षक की मांग की गई है ।




Recent Comments