
खानपुर: मे ‘मेरा वोट मेरा गाँव अभियान’ के तहत चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।
न्युज इनपुट:केशव बाबू
खानपुर (समस्तीपुर)मेरा वोट मेरा गाँव अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान स्वामी विवेकानंद युवा क्लब नत्थू द्वार वआशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के द्वारा बछौली पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 3 में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सरपंच रामचंद्र महतो व क्लब के सचिव त्रिपुरारी झा और सरिता देवी ने संयुक्त रूप से किया।युवतियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के सचिव सह युवा समाजिक कार्यकर्ताओं त्रिपुरारी झा ने कहा की आप लोगों का एक वोट बड़ा ही महत्वपूर्ण है।अपना बहुमूल्य वोट ऐसे उम्मीदवार को दें,जो आपके गांव का सर्वांग निक विकास कर सके।पार्टी से ऊपर उठकर एक अच्छे इंसान को अपना मत दें।युवती वह युवा सिर्फ वोट बैंक के लिए नहीं है।युवतियां किसी की सरकार बना सकती है।तो किसी की सरकार गिरा सकती है।यह देश युवाओं का देश है 75% युवा इस भारत देश में हैं।विश्व का सबसे बड़ा युवा देश भारत है।युवा शक्ति को एकमत होकर ऐसे प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देना चाहिये।जो युवतियों का युवाओं का गांव का विकास कर सके।क्षेत्र में जनता की समस्या सुन सके।जनता मिलने के लिए चाहे तो मिल सक।वहीं रामचंद्र महतो ने महिलाओं से अच्छे उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।मौके पर नीलकमल लाल,अभिषेक कुमार,रवि कुमार मोहम्मद शहजाद,कोमल कुमारी, खुशबू कुमारी,अनु कुमारी फुल कुमारी ,सहित सैकड़ों युवती ने अपने विचार रखें।




Recent Comments