
हड़ताल पर गए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने 6 ठा दिन हड़ताल किया समाप्त
मशरक(सारण) मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक डाॅ. राजीव रंजन के पिटाई मामले को लेकर हड़ताल पर गए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल 6ठे दिन पूर्ण रूपेण खत्म कर स्वास्थ्य सेवा चालू कर दिया। सोमवार को सुबह 8बजे मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डाॅ. अनंत नारायण कश्यप ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ओपीडी खो दिया। लेकिन घंटों एक भी मरीज नही आया। करीब 9 :20 बजे मशरक पुरस्कार टोला, के खिताब देवी अस्पताल पहुँची जिन्हें कुता काट लिया था। प्रभारी ने इलाज कर इंजेक्शन दिया। करीब 10: 20 बजे तक 13 मरीज आया। 11:20 बजे 56 मरीजों की संख्या हो गई। 12:20 बजे 104 मरीजों की संख्या हो गई। 1:20 बजे तक कुल- 121 हो गई। 2:00बजे तक 132 मरीजों की संख्या पहुँच गई। 10 बजे के बाद मशरक अस्पताल में आम दिनों की तरह चहल पहल दिखने लगी। जानकारी हो कि मशरक प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार राय ने दंत चिकित्सक डाॅ. राजीव रंजन को पिटाई कर दिया था। उक्त घटना के बाद चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल कर दिया था। वही प्रमुख जितेंद्र कुमार राय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है। प्रमुख के घर पर पुलिस ने कुर्की का इस्तेहार चस्पाया गया है। पुलिस ने दबे जुबान कहा कि बहुत जल्द पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर लेगी। मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के हड़ताल खत्म हो जाने से पुलिस प्रशासन भी जहां राहत की शांस ली है। वही आम जनता इसे कदम की सराहना कर रहे




Recent Comments