
रोसड़ा में वन-वे की उड़ा रहे हैं धज्जियां

##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
रोसड़ा (समस्तीपुर)शहर में इन दिनों जाम की समस्या से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है।आपको बताते चलें की कुछ महीने पहले रोसड़ा डीएसपी अजीत कुमार ने रोसड़ा को ऑनवे घोषित किए थे।जाम से निजात पाने के लिए। वही पर छोटे वाहन चालकों ने इस यातायत को दिल से सवागत भी किया था।तो कुछ नराजगी भी जताया।आपको बता दें की रोसड़ा बजार की जो दूर दशा है।रोसड़ा गांधी चौक से लेकर बड़ी दुर्गा स्थान तक टेम्पो चालक का अपनी मनमर्जी चलता है। इस पर प्रशासन का कतई नजर नहीं पड़ती है।रोसड़ा शहर के गांधी चौक स्थित सुबह से लेकर शाम तक गांधी स्मारक के इर्दगिर्द टेम्पो लगा रहता है।टेम्पो लगा रहने के कारण घण्टो जाम लग रहता है।जिससे शहर में दूर दराज से आये लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।आज वन वे का धजिया उड़ा रहे हैं टेम्पो चालक।बात यही खत्म नहीं होता है।आम तौर पर यातायात के नियम आप उसे सीखा सकते हैं।जिसके पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस प्राप्त हो।टेम्पो चालक को आज तक कोई प्रशासन लाइसेंस के लिए चेक ही नहीं किया गया है।जाहिर से बात है यातायत के बारे में कैसे पता होगा।




Recent Comments