
क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में उत्तर बिहार के 20 जिलो के 211 गांवों आयोजित हुए योगाभ्यास के कार्यक्रम
सीवान : क्रीड़ा भारती ने वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के कारण व्याप्त संक्रमण से बचाव हेतु भारत सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में इस वर्ष विश्व योग दिवस के अवसर पर सभी सार्वजनिक सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम स्थगित कर दिया ।
क्रीड़ा भारती ने अपने प्रांत अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर अधिकारी व प्रांत मंत्री श्री अमित कुमार ठाकुर के नेतृत्व में इस वर्ष उत्तर बिहार प्रांत में “घर – घर योग” थीम के आधार पर प्रांत के अधिकांश गांवों में अधिक से अधिक परिवार में योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
उक्त जानकारी क्रीड़ा भारती सीवान के जिला मंत्री रोहित सिंह ने दी । उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के बताया कि पहली बार प्रांत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के सहयोग एवं समन्वय से उत्तर बिहार प्रांत के 20 जिलों के 55 अनुमंडलों एवं 71 प्रखंडों में योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुए ।उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व योग दिवस के अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत के 211 गांव/नगर में योगाभ्यास कार्यक्रम हुए ।जिनमें सोशल डिस्टेंस के साथ 21 स्थानों पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम व 365 परिवारों/घरों में योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुए ।
जिला मंत्री श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में उत्तर बिहार प्रांत में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में कुल 2414 लोगों ने मनोयोग पूर्वक सूक्ष्म व्यायाम , प्राणायाम , सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास किया । जिनमें 478 महिलाएं , 302 बालिकाएं ,1023 पुरुष व 611बालक उपस्थित रहे ।
वही सीवान के 13 प्रखंडों व तीन नगर क्षेत्र के कुल 35 स्थानों पर 105 परिवार / घरों में योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस वर्ष जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं ने जिले के गुठनी , मैरवा , दरौली , जीरादेई , सीवान सदर , बड़हरीया , गोरेयाकोठी , महाराजगंज , हसनपुरा , सिसवन , रघुनाथपुर , आंदर व हुसैनगंज प्रखंडों व मैरवा, सीवान व महाराजगंज नगर क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों में घर-घर योग कार्यक्रम आयोजित किया ।
जिला मंत्री ने बताया कि इस वर्ष प्रांत के सह मंत्री नवीन सिंह परमार , सारण विभाग संयोजक डाक्टर सुधीर सिंह, सीवान के अध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा व अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, योगाचार्य विनोद पाण्डेय, खेल गुरु संजय पाठक, कबड्डी कोच मनोरंजन कुमार सिंह, ग्रेपाॅलिंग कोच मनीष तिवारी ,सक्रिय कार्यकर्ता हिन्दूत्वेन्द्र उपाध्याय, राहुल चौरसिया, पंकज कुमार सिंह, विवेक पर्वत, रविन्द्र कुशवाहा, शम्भू प्रसाद ब्याहुत , शिवेश्वर महादेव भारती, वरूणेश आनंद, नंद कुमार ओझा,
अविनाश कुमार यादव ,अक्षय कुशवाहा, प्रणय कुमार सिंह, साहेब राम , चंदन दुबे आदि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में विश्व योग दिवस के कार्यक्रम काफी सफल रहे है ।
इनपुट-रोहित सिंह, जिला मंत्री क्रीड़ा भारती : सीवान




Recent Comments