शराब पीकर मारपीट करने के मामले में पत्नी ने पति को भिजवाया जेल
भेल्दी(सारण)।भेल्दी में शराब पीकर बार बार पत्नी से मारपीट करना पति को महंगा पड़ गया।मौलनापुर गाँव निवासी राजू साह की पत्नी रीना देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया जिसमें आरोप लगया की उसके दो छोटे बच्चें हैं व पति को शराब पीने की लत हैं।अक्सर वो शराब पीकर मारपीट करते हैं।सोमवार शराब पीकर मारपीट करने लगें तभी ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शान्त कराया।पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी राजू साह को जेल भेज दिया।




Recent Comments