बेतिया – बगहा:– जीविका द्वारा आयोजित नौवे बकरी बाजार में 40आदिवासी महिलाओं के बीच 120बकरियों का वितरण किया गया

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार :–
बगहा प्रखंड दो के जीविका प्रखण्ड परियोजना क्रियान्वयन इकाई बगहा-2 द्वारा को खरहत त्रिभुवनी पंचायत के महुवा गाँव में नौवे बकरी बाजार का आयोजन किया गया, जिसमे कमल जीविका बकरी उत्पादक समूह के 40 उरांव परिवारों को कुल 120बकरी और 2 बकरा दिया गया। इस दौरान BPM श्री चंद्रप्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय समन्वयक श्री ब्रजेश कुमार, अनुभवी डॉक्टर पवन चौधरी व एस.वी. रंजन, LHS श्री पंकज झा, CC शिल्पी कुमारी, अनिता कुमारी एवं जिला जीविका कार्यालय से जीविकोपार्जन विशेषज्ञ(LHS) शाहिद खान और इन्सुरेंस कंपनी(UIIC) से श्री शम्भू जी मौजूद थे।बकरी कायस्था गोट फार्म से श्री चंदन कुमार के द्वारा उपलब्ध कराया गया। सभी बकरियों को डॉक्टरों की सम्पूर्ण जांच के बाद महिलाओं को दिया गया। गांव में प्राथमिक उपचार हेतु पशुसखी को दवा उपलब्ध कराई गई।
इसकी सूचना क्षेत्रीय समन्वय ब्रजेश कुमार के द्वारा दी गई।