युवक का प्रोफ़ाइल फ़ोटो

कोलकत्ता के लिये निकाला युवक तीन दिन बाद भी नहीं पहुंचा गंतव्य स्थान पर, परिजन परेशान

मांझी (सारण) : प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के मठनपुरा गांव के माधो राम के 30 वर्षीय पुत्र शुभ नारायण घर से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जाने के दौरान रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है। परिजनों ने बताया कि शुभ नारायण की पत्नी कोलकाता में एक रिश्तेदार के यहां गई थी। जिसे घर लाने के लिए वह डाउन काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस से जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन वह तीन दिनों के बाद भी वहां अपनी पत्नी के पास नही पहुंचा। जब उसकी पत्नी ने यह जानकारी दी तो यहां घर के लोग परेशान हो गए। कई लोग खोजबीन में लग गए। एकमा से लेकर कोलकाता तक सभी मुख्य स्टेशनों से विभागीय जानकारी ली गई। मगर कुछ पता नही चला। उसके बाद परिवार के लोग किसी अनहोनी घटना होने की आशंका से परेशान हैं। इस संबंध में मांझी थाना पुलिस सहित जीआरपी थाने में भी लिखित सुचना देकर सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई गई है।