अमनौर। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के आवासीय सभागार में पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह की मौजूदगी में जदयू कार्यकर्त्ताओं ने प्रोजेक्ट के माध्यम से जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह का वर्चुअल सम्मेलन का सिधा प्रसारण देखा. विधानसभा चुनाव को देखते हुए अमनौर विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने के उद्देश्य से वर्चुअल सम्मेलन के आयोजन किया गया.  जहां जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संतोष निराला, सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी तथा विधायक अभय कुशवाहा ने अपनी अपनी बातें रखी. इस मौके पर पूर्व विधायक मंटू सिंह ने कहा कि इस वर्चुअल सम्मेलन काफी अच्छा रहा. जदयू व एनडीए की कार्यकर्ताओं मे काफी उत्साह देखा जा रहा है. लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह,  जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, बबलू सिंह, पवन सिंह, सुशील सिंह मुखिया संघ अध्यक्ष तरैया,  मुखिया धर्मेंद्र सिंह उर्फ खेदु सिंह, रोनू सिंह पैक्स अध्यक्ष आदि लोग मौजूद थे.