
बरेजा फरुसहीं जंगल में बनेगा ताजपुर विद्युत उपकेन्द्र
मांझी (सारण) : प्रखंड के बरेजा फरुसहीं जंगल में बनेगा ताजपुर विद्युत उपकेन्द्र। ताजपुर कोहड़ा और चतरा विद्युत उपकेंद्र चालू होने के बाद मांझी विधान सभा से जुड़े सभी गांव विद्युत के मामले में आत्म निर्भर हो जाएंगे। तथा एकमा बनियापुर और खैरवार ग्रीड पर मांझी के लोगों को आश्रित नही रहना पड़ेगा। यह बातें पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक विजय शंकर दुबे ने पदाधिकारियों के साथ बरेजा।फरुसही। के जंगल की भूमि का निरीक्षण करने के उपरांत कहीं। उन्होंने बताया कि ताजपुर के समीप भूमि उपलब्ध नही हो पाने के कारण प्रसिद्ध साईं मन्दिर के समीप स्थित राज्य सरकार की भूमि को चयनित किया गया। निरीक्षण में मौजूद सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बुधवार तक भूमि का विवरण विद्युत विभाग को उपलब्ध करा दिया जाएगा। मौके पर उपस्थित विद्युत परियोजना के कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार तथा सहायक विद्युत अभियंता फिरोज अंसारी ने बताया कि एक वर्ष के भीतर प्रस्तावित उपकेन्द्र का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विधायक के साथ निरीक्षण में मुखिया राजीव कुमार सिंह उदय शंकर सिंह उमाशंकर ओझा साधु दुबे कमलेश द्विवेदी जागा सिंह काली कुमार तथा जदयू नेता नीरज मिश्रा आदि भी मौजूद थे।




Recent Comments