
आशा कार्यकर्ता की असामायिक निधन पर शोकसभा
संजय’विजित्वर'(हाजीपुर)-आशा कार्यकर्ता की मृत्यु पर शोक- सभा । पीएचसी देसरी की आशा कार्यकर्ता धर्मशीला देवी ,पति महेशराय, ग्राम -जहांगीरपुर शाम,थाना देसरी, वैशाली की असामयिक निधन होने पर आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने दिवंगत धर्मशीला देवी की आत्मा की शांति के लिए पीएचसी देसरी के परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस संबंध में पीएचसी देसरी के प्रभारी डॉ अनिल कुमार ने फोन पर बताया कि इलाज के क्रम में पीएमसीएच में धर्मशीला देवी की निधन हो गई। बताते चलें कि स्वर्गीय धर्मशीला देवी अपने पीछे पांच संतानें छोड़ गई हैं ।




Recent Comments