परसा(सारण)-बजार में संचालित इंटेल्स संस्था द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा के परिसर में कोरोना जागरूकता पर आधारित लघु नाटक तथा कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा के द्वारा आयोजन किया गया।इंटेल्स के छात्रों द्वारा कोरोना से बचाव और कोरोना योद्धा के कार्य पर आधारित लघु नाटक तथा संगीत प्रस्तुत कर कोरोना से बचाव करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में रजत किशोर सिंह ने कहा कि इंटेल्स द्वारा शिक्षा,खेल गीत संगीत के साथ गत जनवरी माह में महा कॉन्टेस्ट का आयोजन कर छात्रों को एक प्लेटफार्म दिया था।इंटेल्स ने शिक्षा के साथ कोरोना महामारी में भी अपनी परिपूर्ण रूप से भागदारी कर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर एक मिशाल पेश किया है।बीडीओ ने इंटेल्स परिवार को सराहनीय कार्य के लिए आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।वही निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने कहा कि कोरोना योद्धा के बदौलत ही आज हम सभी सुरक्षित है।रात दिन मेहनत कर लोगो को कोरोना महामारी से बचाने में जुटे है।इन योद्धाओं को सम्मानित कर इंटेल्स परिवार खुद पर गर्व महूसस कर रहा है।डॉ शर्मा ने कोरोना से बचाव के लिए सरकार के निर्देश का पालन करने तथा कोरोना योद्धा के कार्य में सह्ययोग कर सम्मान देने की बाते कही।डॉ शर्मा ने बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम जेएसएस अरविन्द पासवान तथा पत्रकार को प्रस्त्री पत्र मोमेंटो तथा पौधा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जितेश राज अमित कुमार बीसी रीना कुमारी विनोद कुमार आदि शामिल थे।