परसा(सारण)-पत्रकार की समस्या और मुद्दा को सांसद में पुरजोर तरीके से उठाया जायेगा।पत्रकार के संघर्ष के बदौलत ही हम सुबह चाय के साथ देश दुनिया की खबरों से रुबरु होते है।उक्त बातें बैशाली संसदीय क्षेत्र के सांसद वीणा देवी ने मुजफ्फरपुर जिले के रेवाघाट बसंतपुर गुरुकुल विद्यालय में मिडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी संघ सरैया के नेतृत्व में एक दिवसीय ग्रामीण पत्रकार की समस्या और निदान संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।सांसद ने पत्रकार को प्रखंड स्तर पर स्थायी कार्यालय स्थापित कराने के लिए अपनी संसदीय क्षेत्र के 11 प्रखंड के बीडीओ को पत्र भेजकर कमरा की ब्यवस्था करने का आश्वासन दिया।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारु विधायक अशोक सिंह ने कहा कि गत 15 सालो से पत्रकार हित के लिए कार्य करते रहे है।आगे भी पत्रकार से जुड़ी समस्या की निदान में सह्ययोग करने का भरोसा दिया।विधायक ने भी अपने क्षेत्र के सभी प्रखंड में कार्यालय स्थापित करने की आश्वसन दिया।कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद वीणा देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार वैशाली जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार महासचिव ब्रजेश कुमार उपाध्यक्ष पंकज राकेश गुरुदयाल शास्त्री शिवेंद्र कुमार पीएन सिंह भूषण सिंह द्वारा मुख्य अतिथिओं और पत्रकार को अंग बस्त्र सेनेटाइजर मास्क प्रस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया।पत्रकार सम्मलेन में नेपाल मुजफ्फरपुर वैशाली छपरा समेत कई जिले के पत्रकार ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा छपरा में संघ का गठन करने का ऐलान किया।