गुठनी से हज यात्रियों को ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ किया रवाना, मांगी अमन की दुआ

#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के गुठनी थाना से दर्जनों की संख्या में ग्रामीण हज यात्रा मक्का मदीना के लिए बुधवार को रवाना हुए। हाजियों में बलुआ गांव निवासी मुहम्मद हनिफ और उनकी बेगम मुस्तकिमा, बन्धु गुलाम रसूल, मो सेराजूदिन, मकसूदन आलम, नूर आलम, नौशाद आलम, परवेज आलम आदि शामिल है।जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ रवाना किया। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीणों का काफिला निकला जो बलुआ के मस्जिद से चलकर गुठनी के जामा मस्जिद पर सभी हाजियों ने बस में बैठकर हज के लिए निकल पड़े। वही हाजियों से ग्राम वाशियो के साथ क्षेत्र की जनता ने अमन चैन तथा कुशलता पूर्वक सफर वापसी की दुआ मांगी। काफिले की अगुवाई करते प्रखंड प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह ने हज यात्रियों को फूल माला पहना कर गला मिला तथा कुशल मन्नत की दुआ कर अलविदा किया। इस मौके पर गुलाम रसूल, जमशेद आलम, वार्ड सदस्य सन्टू, नौशाद आलम, शिव शंकर साह, किशोर प्रसाद, संतोष यादव, गोरख सोनार, अशोका वर्मा, किदवई आलम, अबास अंसारी सहित दर्जनों सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




Recent Comments