आरा-छपरा के सीमावर्ती इलाका कंजड़वा घाट के पास बालू लदी नाव डूबी, नाव पर 22 लोग थे सवार
#4-5 लोगों के लापता होने की जतायी जा रही संभावना -:
#दिग्विजय सिंह बब्लू की रिपोर्ट /डोरीगंज :
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
आरा छपरा जिलें के सीमावर्ती इलाका कंजड़वा घाट के पास कोईलवर से बालु लाद कर आ रही नाव पानी की तेज बहाव के कारण डुब गयी । जिसमे चार पाँच लोगों के लापता होने की संभावना जतायी जा रही है ।
घटना दोपहर की बतायी जा रही है जब कोईलवर से बालु लदी नाव आ रही थी की जैसे नाव आरा छपरा के सीमावर्ती इलाका कंजड़वा घाट के पास पहुँची पानी के तेज बहाव के कारण नाव डुब गयी ।
नाव पर 22 लोगों के सवार होने की जानकारी प्राप्त हो रही है जिसमे से 15 – 16 लोग तैर कर बाहर निकल आने मे कामयाब हो गए लेकिन 4-5 लोगो के लापता होने की संभावना जतायी जा रही है ।
लापता लोगों मे एक दयालचक गाँव निवासी डमरु पंडित का 25 बर्षिय पुत्र अभिषेक उर्फ विशाल पंडित भी बताया जाता है जो उसी नाव पर कार्य करता था ।
सुचना पर प्रसासन पहुँच छानबीन मे जुट गयी है ।




Recent Comments