दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए शहर के एक निजी नर्सिग होम से बेचे गये बच्चे को दो दिनों के अंदर बरामद कर लिया है।सदर डीएसपी संजय कुमार झा ने बताया कि उक्त बच्चे के पिता नन्हु राम ने परवरिश की कमी एवं स्वयं के ईलाज के लिए पैसे कि खातिर बच्चे को साथ में ईलाज करा रहे प्रमोद कुमार के संबंधी बोधबरवा,मैनाटांड़ निवासी वृजमोहन प्रसाद को सतर हजार रूपयों में बेंच दिया।इस खबर पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें वृजमोहन प्रसाद के घर से बच्चा बरामद हुआ।





Recent Comments