
⏭कोटवा:सड़क दुर्घटना मे युवक गंभीर रुप से घायल, पत्नी की मौत
दैनिक खोज खबर छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह कोटवा : गोरखपुर- रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र बेलवा गांव के समीप शुक्रवार की रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार दंपति गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाने के दौरान 26 वर्षीया सानिया आदिल शाह ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
अचेता अवस्था में घायल एयर इंडिया के 28 वर्षीय कैप्टन आदिल शाह को सदर अस्पताल मोतिहारी में दाखिल कराया गया। सदर एसडीओ रजनीश लाल एवं सदर डीएसपी पंकज रावत के देखरेख में घायल कैप्टन का उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने कैप्टन को मोतिहारी से पटना के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना एन एच 28 पर उस वक्त हुई जब कार चला रहे कैप्टन ने ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करके साइड लेना चाहा। इसी दौरान उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन दंपति अपनी कार से काठमांडू से गोरखपुर जा रहे थे।




Recent Comments