मुखिया के अधिकारों का हनन कर रही हैं सरकार : जिलाध्यक्ष
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखण्ड मनरेगा भवन सभागार में शुक्रवार को प्रखंड मुखिया संघ के चुनाव हेतू जनप्रतिनिधीयों की एक बैठक आयोजित की गई।
साम्हरखुर्द पंचायत के मुखिया रामबालक सादा की अध्यक्षता व मिथलेश विजय के संचालन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सलखुआ प्रखण्ड के मुखिया मिथलेश विजय को सर्वसम्मति से प्रखंड संघ के अध्यक्ष चुना गया। मिथलेश विजय के नाम का प्रस्ताव हरेबा पंचायत के मुखिया रमण कुमार बब्बू ने रखा जिसका अनुमोदन विभिन्न मुखियाओं ने किया। वही उपाध्यक्ष पद पर रमण कुमार बब्बू चुने गये। सचिव रामबालक सादा कोषाध्यक्ष अलानी के मुखिया संजू निषाद चुने गये।
इस अवसर पर औकाही पंचायत के मुखिया सह संघ के जिलाध्यक्ष रणधीर यादव ने संबोधित करते हुये कहां कि राज्य की नितिश सरकार पंचायती राज के सपनों को तोड़ने का काम कर रही हैं। आज नियम कानून को ताक पर रख मुखिया के अधिकारों का हनन करने का काम कर रही हैं।
वही चुनाव उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिथलेश विजय ने कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी हमको दी है उस पर सौ प्रतिशत खड़ा उतरने का काम करूंगा। मेरे शरीर में जबतक एक भी खुन का कतरा रहेगा समाजसेवा का काम करता रहूंगा। चाहे मुझे कोई पद रहें या ना रहें।
उन्होनें ने कहा कि ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार जबतक नही मिलेगा तब तक अनवरत संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष सह सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष ललन कुमार यादव,कोपरिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार भिन्सी,प्रखंड उपप्रमुख इन्द्रदेव यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि गयानंद मुक्तिबोध,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव,पैक्स अध्यक्ष राजधर यादव,राजद नेता विन्देश्वरी मेहता,जदयू नेता देवेन्द्र यादव,महंथी यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल यादव,लोजपा नेता अरूण कुमार यादव,शिव कुमार यादव,मिथलेश भगत,सुरेन्द्र यादव,लालो यादव,मनोज शर्मा आदि मौजूद रहें।




Recent Comments