विधानसभा में उठा मध्य विद्यालय कोपरिया में भवन की कमी का मामला
शिक्षामंत्री ने कहा दो अतिरिक्त भवन का होगा निर्माण
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
स्थानिय विधायक दिनेश चन्द्र यादव ने विधानसभा में सलखुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय कोपरिया में छात्रों की अपेक्षा भवन की कमी का मामला उठाया है।
विधायक श्री यादव ने विधानसभा ने मामला उठाते हुए कहा था कि सलखुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय कोपरिया में लगभग 800 बच्चे पढ़ते है। लेकिन कमरा की कमी रहने के कारण बच्चे को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है सरकार क्या इस विधालय में अतिरिक्त कमरा निर्माण करा सकती है।
विधायक के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मध्य विद्यालय कोपरिया में छह भवन में से पांच भवन पूर्ण है,एक अर्धनिर्मित है। लेकिन कार्य प्रगति पर है। सर्व शिक्षा अभियान की राशि आने पर दो अतिरिक्त कमरा का निर्माण किया जायेगा।




Recent Comments