कोटवा:सड़क दुर्घटना में घायल की हालत गंभीर
दैनिक खोज खबर के लिए छायाकार अमित के साथ ही अजीत कुमार सिंह कोटवा (पू.च):कोटवा मोतिहारी बाईपास पथ में कोटवा बाजार में उत्तर बिहार ग्रामीण के पास खड़ी पिकअप संख्या BR05GA6477.
में टक्कर लगने से बजाज प्लेटीना BR05E9716 सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की पहचान भोपतपुर पुरानीडीह निवासी गगनदेव भगत के पुत्र श्यामलाल 28 वर्ष के रुप में हुई है।
घायल को बेहतर ईलाज के लिए परिजनो द्वारा मोतिहारी ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार पिक अप चालक द्वारा बिना देखे अचानक दरवाजा खोलने के कारण ये दुर्घटना हुई।




Recent Comments