सारण: विकलांग के राशन कार्ड को नौकरी पेशा वाले को दिया,एसडीओ से किया शिकायत
मुरारी बाबा सारण गड़खा: अमनौर प्रखण्ड के सीमावर्ती पंचयात रायपुरा में विकलांग व्यक्ति का राशन कार्ड अन्य व्यक्ति जिसके घर में दो दो नौकरी वाले है उन को देना का मामला सामने आया है।
इस सम्बन्ध में पीड़ित वेदवलिया निवासी दिव्यांग हिरा लाल सिंह ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमनौर को लिखित आवेदन दिया। जिसमें कहाकि मैं गरीब और विकलांक वृद्ध हूं मेरा नाम बीपीएल सूची में दर्ज है मेरा गृह संख्या 0082 सर्वेक्षण सूचि में दर्ज है।
मेरा राशन कार्ड संख्या ….……0082 दूसरे व्यक्ति को देदिया गया, जिनकी पत्नी आँगनवाड़ी सेविका है व् पुत्र सीआरपीएफ में है। अग्रतर करवाई हेतु प्रतिलिपी एसडीओ मढ़ौरा, व् डीएम सरण को भी भेजा।





Recent Comments