कोटवा: आंधी से प्राइवेट वाईफाई टावर गिरा, जान माल का कोई नुकसान नहीं
दैनिक खोज खबर छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा (पू.च) :- शुक्रवार की शाम प्रखंड क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हुई एवं ओले पड़े।
बेमौसम हुई बारिश तथा ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में लगे रवि की फसल तथा दलहन- तिलहन की फसल को हुआ है। अभी तक कहीं से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
वही प्रखंड मुख्यालय के बगल में दुर्गा मार्केट में लगा प्राइवेट कंपनी का वाई-फाई टावर गिरा, जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।




Recent Comments