सारण :अपने जन्म दिवस को रक्तदान दिवस के रूप में मना कर युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने कृष्ण प्रताप चंद्रवंशी

छपरा    
  सोमवार  को युवाओं के सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के युवा साथी सिवान जिले के गोरेयाकोठी गांव के निवासी कृष्ण प्रताप ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान  कर युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने| जन्मदिन के रंग  फेस ऑफ फ्यूचर  इंडिया के संग जुड़कर रक्तदान कर उन्होंने कहा कि हमारे खून से यदि किसी जरूरतमंद की जान बचती है तो आत्मिक  खुशी मिलती है| मैं अपने लहू को किसी जरूरतमंद के रगों में बहते हुए देखना चाहता हूं| रक्तदान करने के पश्चात वह गरीब बस्ती के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित कर गरीब बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया| 

इस अवसर पर संस्था के सदस्य राष्ट्रपति से सम्मानित मंटू कुमार यादव, रणजीत कुमार ,प्रिंस कुमार, सन्नी  सुमन, मकेशर पंडित आदि ने उपस्थित होकर उनको जन्मदिन की बधाई दी|