केंद्रीय गृहमंत्री की वर्चुअल रैली है गरीब व मजदूरों का अपमान- चौधरी
-अपने घरों के आगे थाली पीट कर राजद कार्यकर्ता करेंगे वर्चुअल रैली का प्रतिकार
गड़खा(सारण)। गृह मंत्री अमित शाह की 7जून को प्रस्तावित वर्चुअल रैली को राष्ट्रीय जनता दल गरीबों का अपमान मानता है। इसलिए राजद सहित महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता 7 जून की सुबह अपने घर के आगे थाली पीट कर बताएंगे कि हम भूखे मर रहे और आप रैली कर रहे हैं। वक्त की मांग है कि पहले मेरी थाली में भोजन का प्रबंध करें फिर राजनीति कीजिए । उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व गड़खा के विधायक मुनेश्वर चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर भूखे प्यासे बिहार के लगभग 20 लाख श्रमिक जिन्हें प्रवासी कहा जा रहा विभिन्न राज्यों से अपने घर लौटे हैं। लानत अपमान भूख व बेरोजगारी की पीड़ा झेल रहे इन गरीबों के लिए कुछ करने के बजाए गृह मंत्री एवं उनकी पार्टी भाजपा चुनावी रणनीति के तहत वर्चुअल रैली कर रही है। जो लाखों गरीबों मजदूर के सम्मान के खिलाफ है। राजद तमाम बिहार वासियों से इस रैली का प्रतिकार करने की अपील कर रहा है।




Recent Comments