
जमदार राय ने तमनपुरा क्वारंटाइन सेंटर बांटा मास्क और सेनेटाइजर
लहलादपुर(सारण):समाजसेवी जमादार राय ने शुक्रवार को कटेया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तमनपुरा के क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासीयों के बीच मास्क,सेनेटाइजर,साबुन और बिस्किट का वितरण किया।कृषि समन्वय और सेंटर संचालक फनिंद्र कुमार के देखरेख में लगभग 75 प्रवासीयों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।उसके उपरांत जमादार राय ने सेंटर पर मौजूद शिक्षकों, रसोइयों को भी सेनेटाईजर और मास्क उपलब्ध कराया।मौके पर सभी प्रवासीयों से बात करतें हुए जमदार राय ने सभी को मास्क का प्रयोग करने और समाजिक दुरी का पालन करने की सलाह दी।मौके पर शिक्षक कृष्णा कुमार राय,खैरूद्दीन अंशारी,लोकनाथ प्रसाद, दिलीप राय,वीरेंद्र राय, योगेंद्र यादव,मुकेश शाह, दीपक कुमार,संजय ओझा, सतीश मांझी,ज्ञान रमेश यादव,शंकर राय, नीरज कुमार,नितिन राय, बजरंग सिंह,आदि उपस्थित थे।




Recent Comments