दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : शिकारपुर थाना की पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ 5 युवकों को दबोचा है। इसके अतिरिक्त बेतिया थाना पुलिस ने 3अवैध हथियार के साथ युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मझौलिया थाना से चेकिंग के दौरान एक पिस्टल, मनुआपुल थाना से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। इस संबंध में एसपी जयन्त कान्त ने एक प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार को बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक कट्टा के साथ पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जो मादक पदार्थों की खरीद बिक्री में संलिप्त हैं। प्रिंस पांडेय को मनुआपुल थाना से तथा सोनू चौधरी को मझौलिया थाना से गिरफ्तार किया गया हैं। उन पर पूर्व में भी कई कांड दर्ज है। उधर शिकारपुर थाना क्षेत्र से अलताफ, अंकित सोनी, शफी आलम तथा अंकित दूबे की भी गिरफ्तारी हुई है। बेतिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हमारे सूत्रों के अनुसार अलताफ, अंकित सोनी, शफी आलम तथा अंकित दूबे के साथ मुन्ना सोनी और राजन ठाकुर की गिरफ्तारी की गई। जांचोपरांत राजन और मुन्ना को पुलिस ने संभवतः राहत प्रदान किया है।





Recent Comments