सारण: सेविका के सहारे चलता है आंगनबाड़ी केन्द्र, दस बर्षों से लापता है सहायिका
#विभाग की लापरवाही आया सामने , दस वर्षो से अनुपस्थित सहायिका का नहीं हुआ चयन रद्द
———————————–
#देवेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

रसूलपुर –
बाल बिकास परियोजना की बात करें तो आँगनबाड़ी केन्द्रों की दशा दुर्दशा व अनियमितता की शिकायतें सर्वबिदित है परन्तु एकमा प्रखंड अन्तर्गत चनचौरा पंचायत के माधोपुर गाँव स्थित आँगनबाड़ी केन्द्र संख्या 75 पर चयनित सहायिका बिगत दस बर्षों से बगैर किसी सूचना के लापता होने के बावजूद बिभाग द्वारा न तो खोज खबर ली जा रही है और ना ही उक्त सहायिका का चयन हीं रद्द किया जा रहा है।स्थानीय मुखिया बिजय कुमार उपाध्याय ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि सहायिका की अनुपस्थिति में केन्द्र का सारा कार्य भार अकेले सेविका के बल बुते निर्धारित है।वहीं इस संबंध में सेविका रजनी देबी ने बताया कि सहायिका सन् 2008 से हीं अपने पति के साथ कहीं बाहर चली गयी उसके बाद आजतक केन्द्र पर नहीं आयी। हालाँकि इस बाबत जानकारी सीडीपीओ महोदया को दे दी गयी है लेकिन अब तक उक्त सहायिका का ना तो चयन हीं रद्द किया गया और ना हीं अबतक दुसरे सहायिका की चयन के लिए कोई प्रक्रिया ही की गयी है।बिभाग के इस क्रियाकलाप से ग्रामीणों में रोष है।
——————————-
#क्या कहते हैं पदाधिकारी –
सहायिका केन्द्र पर नहीं आती है यह बात मेरे संज्ञान में है।जिसका चयन रद्द करने के लिए रिपोर्ट भेज दिया गया है।चयन रद्द होने के बाद हीं कोई प्रक्रिया हो पाएगी।-
रीता सिन्हा
सीडीपीओ।एकमा (सारण)




Recent Comments