किसानों के उत्पादन का उचित कीमत नहीं मिल रहा है-विधायक जितेन्द्र राय
नगरा/मढौरा: केन्द्र और राज्य सरकार के नाकामियों के कारण किसान नौजवान व्यापारी सभी वर्ग के लोग परेशान और हताश हो चुके है। सरकार सभी मोर्चे पर फेल हो चुकी है उक्त बाते मढौरा के राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने नगरा के जगदीशपुर पंचयात के में सात निश्चय कि दो साहित विभिन्न योजनाओ के शिलान्यास एवं उद्घाटन के अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए कही। श्री राय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार से सभी परेशान हो चुके है देश आज चौराहे पर खड़ा है। किसानों को अपने उपज का उचित मूल्य नही मिल रहा है । कर्ज में डुबे किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर हो गये है ।केन्द्र सरकार केवल चन्द उद्योगपतियों का काम कर रही है लुटेरे उद्योगपति देश का पैसा लेकर भाग रहे है और देश का चौकीदार भागीदार बन गया है।बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार भी चौकीदार से मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिये है। बेरोजगारी आज चरम पर है सारे उद्योग धन्धे बन्द हो रहे है। बिहार सरकार का रातो रात भाजपा द्वारा अपहरण कर लिया जाता है राज्य की जनता के जनादेश का अपमान किया गया भी देश का चौकीदार ईमानदारी का तमगा समेटे हुए है ।जनता सब जानती है आनेवाले लोकसभा चुनाव में दोनो सरकारों की ईमानदारी का हिसाब लेने का काम करेगी। विधायक श्री राय ने कहा कि सारण जिला प्रशासन की नाकामियों के कारण सभी नहरों में पानी नहीं के बराबर आया जिससे गेहूं के फसल की खेती लोग नही कर पा रहे है किसानों के साथ नाइन्साफी को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होने कहा कि हमारे किसान आन्दोलन के कारण जिले को सुखा ग्रस्त तो घोषित कर दिया गया लेकिन मुवाबजा का सही निति नही बनाया गया है जिससे किसान परेशान है। धान का अभी तक समर्थन मूल्य और सब्सिडी की घोषणा स्वामिनाथन आयोग कि रिपोर्ट के अनुसार नही किया जा रहा है। अगर एम एस पी का निर्धारण किया गया होता तो आज धान कि कीमत पचीस सौ से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल होती। उन्होने कहा की दुध की कीमत पर राज्य सरकार सब्सिडी नही दे रही दुध किसान जिनका हाल बेहाल है और दुध औने पौने दाम पर बेच रहे है। किसानों कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सरकार को जिले में बड़े किसान आन्दोलन का सामना करना पड़ेगा। विधायक श्री राय ने कहा कि किसानों कि समस्या के समाधान के प्रति सरकार और उनके प्रतिनिधि खामोश है। विधायक ने नगरा प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत में दो घाट दो नल जल एवं एम एम जी एस वाई की चार सडकों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किये जिसकी अनुमानित लागत लगभग सात करोड़ है। इसरौली के चनना ग्राम में भी लगभग एक करोड़ की सड़क का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा की 2020 तक सभी ग्रामों की सड़कों को बना लिया जायेगा विधानसभा में कोई ग्राम सड़क संपर्क से नही छूटेगा। सभा में मुख्य रुप से राजद के वरीय नेता ललन राय दलित नेता सुपेन्द्र चौधरी बिपिन बिहारी सिंह शकील अहमद विरेन्द्र राय जहांगीर आलम जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव जिला पार्षद मन्नान खा श्रीभगवान राय नेताजी राजद अध्यक्ष इमाम हसन हरि प्रसाद अशोक राय मोनू खान लाली यादव मुखिया सत्यनारायण राय राजीव सिंह राजेश राय मुखिया संघ जिला अध्यक्ष मिथिलेश राय सहित सैकड़ो लोग मौजुद थे।




Recent Comments