
पुलिस के खिलाफ लोग आक्रोशित, विरोध में रोड किया जाम
मढ़ौरा : पुलिस की ज्यादती से नराज सथानीय लोगों ने मुख्य बाजार मढ़ौरा- छपरा रोड के डबरा नदी पुल को घंटो जाम कर अपना बिरोध प्रदर्शित किया ।
स्थानीय लोगो का आरोप था कि नशे में पुलिस रात्रि गस्ती दल रात के दस बजे के करीब अकारण सड़क पर टहल रहे दो व्यावसायी पुत्रों को जबरन गाड़ी में बैठा लिया । बाद में गढ़देवी चौक पर उतार कर मारपीट किया । धटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों मे नराजगी बढ़ गई ।शुक्रवार की सुबह नराज लोग जमा होकर मुख्य बाजार के डबरा नदी पुल पर पहुंच गये अौर टायर जला कर सड़क को जाम कर दिया । स्थानीय लोगों ने पुलिस के ज्यादती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अौर पुलिस पर नशे में गस्ती करने अौर निर्दोष के साथ मारपीट करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बाद में अधिकारियों ने लोगों कों समझा बुझाकर मामलें कों शांत करा दिया।




Recent Comments