
सारण :देशी शराब के साथ धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
—–
सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
—–
मांझी (सारण)
थाना क्षेत्र कटोखर गांव से माँझी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब कारो बारी को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर किया । इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि कई दिनों से धंधे कि सूचना मिल रही थी।पुलिस ने जानकारी मिलने पर जाल बिछा कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । कारोबारी थाना क्षेत्र के कटोखर गाँव निवासी राम प्रवेश चौधरी का पुत्र मंजीत कुमार चौधरी है।कारो बारी के पास से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है।




Recent Comments