कालाजार की दवा छिड़काव
✍परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : प्रखंड के 24 गांव में कालाजार की दवा छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को अस्पताल में छिड़काव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्कर और सुपरवाइजर को छिड़काव के तरीके और दवा घोलने में दवा की मात्रा के बारे में बताया गया। कहा गया कि छिड़काव बताए गए तरीके से ही होना चाहिए। बताया गया कि पहले कालाजार से बचाव के लिए डीडीटी का छिड़काव होता था जिसका दीवार पर दाग हो जाता था और लोग दवा छिड़काव कराने से कतराते थे, लेकिन अब ऐसी बात नहीं है।




Recent Comments