जदयू ने बनाए नए सदस्य
#परवेज अख्तर /सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान): महराजगंज विधायक हेमनरायान साह के नेतृत्व में रविवार को भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय बाजार में सैकड़ों लोगों को जदयू का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए और बिहार में विकास की रफ्तार देने के लिए सदस्य सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा किसी भी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सदस्यता महाभियान चलाया गया है। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, प्रदेश जदयू नेता व प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष टुनटुन प्रसाद, जिला प्रवक्ता निकेश चंद्र तिवारी, लक्ष्मण देव पटेल, सुरेंद्र पटेल, संजय सिंह, लगन प्रसाद, राघव साह, श्याम किशोर प्रसाद, भरत गुप्ता, ललन प्रसाद, डा. मनोज सहनी, शर्मा सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments