पूर्व मुखिया पर हमला, 13 घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड के महम्मदा टोला टाड़ी में मंगलवार को पंचायत के दौरान मुखिया प्रियंका देवी के पति सह पूर्व मुखिया समेत 13 लोग दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान घायल हो गए। घायलों को इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि महम्मदा टोला टाड़ी में मंगलवार को दो पक्षों के विवाद को ले पंचायत की तिथि निर्धारित था। इसमें पूर्व मुखिया नागेंद्र प्रसाद पंचायत करने कुछ पंचों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसमें एक पक्ष द्वारा मारपीट किया गया।




Recent Comments