कानू हलवाई समाज ने मांगी राजनीति में अपनी हिस्सेदारी
बिदूपुर। बिदूपुर पटना में 18 नवंबर को आयोजित कानू हलवाई राजनीतिक चेतना मंच की रैली की सफलता को लेकर मंगलवार को बिदूपुर प्रखंड के कुट्टुबपुर पंचायत के कानू हलवाई राजनीतिक चेतना मंच के बिदूपुर संयोजक सह अभियान समिति के सदस्य मोहन साह के निवास स्थान पर कानू-हलवाई की बैठक हुई।

बैठक जयप्रकाश साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वही बैठक को संचालित करते हुए कुतुबपुर मुखिया अनुराधा देवी पति मोहन साह ने कहा कि कानू हलुवाई की संख्या प्रदेश में करीब सात प्रतिशत होने के बावजूद समाज को किसी भी दल द्वारा राजनीतिक भागीदारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल ने लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। वही जयप्रकाश साह ने कहा कि आने वाले चुनाव में कानू हलवाई समाज द्वारा अपनी भागीदारी व उम्मीदवारी तय करने की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी अनदेखी अब सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों का आहृान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पटना के गांधी मैदान में 18 नवंबर को उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय दें। इससे पहले जिला स्तर पर पहुंचने पर कानू हलवाई राजनीतिक चेतना मंच के बिदूपुर संयोजक सह अभियान समिति के सदस्य मोहन साह को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मौके पर विद्या नन्द साह, शशि भूषण प्रसाद,मनोज कुमार गुप्ता, रामजी प्रसाद साह, राजेन्द्र प्रसाद, उमेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता व रामनाथ साह मौजूद थे।




Recent Comments