जमुई । (संजीव कुमार सिंह):
गुरुवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड के नजारी पंचायत के साकल महादलित टोला के गुरु माझी की पत्नी पिंकी देवी को अधिक रक्तस्राव होने के कारण जमुई सदर अस्पताल में मौत हो गई । मौत की बात सुनते ही गांव के लोगों ने एनएच 333 के उच्च विद्यालय बंगरडीह के पास पीड़ित का शव रहकर सड़क को जाम कर दिया । जाम करीब डेढ़ घंटा तक रहा। जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी । परिजनों ने बताया कि पिंकी ने बीते बुधवार की रात्रि रेफरल अस्पताल लक्ष्मीपुर में एक बच्ची को जन्म दिया। रक्तस्राव अधिक होने के कारण अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मी ने बेहतर ईलाज के लिए जमुई भेज दिया। जहां ईलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गयी थी। सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ अतुल प्रसाद, सीओ मनोज कुमार, एसआई नागेश्वर तिवारी, हरला मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम साह, पंचायत सचिव योगेन्द्र यादव आदि ने पीड़ित को समझा बुझा कर जाम तोडवाने में सफल रहा । बीडीओ ने पीड़ित को मुआवजे दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही पंचायत सचिव योगेन्द्र यादव ने कबीर अन्तेयेष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए की राशि पीड़ित के परिजनों को सोंपा। लगभग डेढ घंटा बाद मृतक के परिजनों ने शव को रोड से हंटाया।तब जाकर आवागवन चालू हुआ।