रसूलपुर व जनता बाज़ार के थानाध्यक्ष नपे, सारण एसपी ने किया निलंबित
दैनिक खोज खबर, छपरा
सारण एसपी हरकिशोर राय ने कर्तव्यहीनता को ले जिले के दो थानाध्यक्ष को निलंबित किया है।
निलंबित किये गए थानाध्यक्ष में रसूलपुर के थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव व जनता बाजार के थानाध्यक्ष मनोज कुमार शामिल हैं।
कर्तव्यहीनता के आरोप में इन दोनों को हटाया गया है। जल्द ही इन थानों में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी जाएगी।