मांझी(सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षो के बीच कहा सुनी के बाद हुई जमकर मारपीट में एक महिला सहित करीब आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को एकमा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में एक पक्ष ने थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों आको आरोपित किया है। आवेदक रामसागर महतो का आरोप है कि गुरुवार को लापरवाही वश जरूरी के बावजूद खेत में नही जाने पर वे अपने पोता को डांट-फटकार रहे थे। यह बात पड़ोसी परमेश्वर महतो को नागवार लगी और उसने बात को समझे बगैर उलझ गया। और देखते हीं देखते गाली- गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दसई महतो, चंदन महतो, शिव कली देवी, रामसागर महतो आदि गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।