
उन्नत राई फसल लगी खेतों में चलाया सीएफएलड़ी अभियान
मांझी (सारण): मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में कौरुधौरु तथा मांझी पश्चिमी पंचायतों में उन्नत राई फसल लगी खेतों में सीएफएलड़ी अभियान चलाया गया। श्री विधि से लगाई गई राई की फसल से सम्बन्धित दिशा निर्देश किसानों को दिया गया। अभियान में कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रसाद डॉ विजय कुमार डॉ सौरभ पटेल के अलावा राजेश कुमार सिंह तकनीकी सहायक विजय कुमार सिंह कृषि समन्वयक वीरेंद्र सिंह पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार विक्की कुमार राज कुमार सिंह मनोरंजन सिंह आदि शामिल थे।




Recent Comments