
मांझी(सारण)। भोजपुरी के शेक्सपीयर लोक-नाट्य गायक व कवि स्व. भिखारी ठाकुर की 49वीं पुण्यतिथि बेलदारी लाइन होटल पर मनाई गई। जिसमे भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव भी शामिल हुए। भिखारी ठाकुर की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद खेसारी लाल ने कहा कि भिखारी ठाकुर जी भोजपुरी जगत के महान लोगों में से एक थे। वे एक महान कलाकार थे। आज भी हम लोग फिल्म इंडस्ट्री या भोजपुरी के किसी भी मंच पर स्टार के रूप में चमक रहे हैं। यह उन्हीं की शुरुआत व कृति का फल है। प्रखंड उप प्रमुख राकेश राय ने भी पुष्प अर्पित कर यह कहा भिखारी ठाकुर के द्वारा लिखी गई रचना आज भी प्रासंगिक है। वे बहुत बड़े समाज सुधारक थे। भिखारी ठाकुर जैसे महान व्यक्ति, त्यागी, पुरुष की समाज को जरूरत है। शीतलपुर के पैक्स अध्यक्ष सन्नी यादव ने कहा कि भिखारी ठाकुर जी के द्वारा रचित विदेशिया नाटक मन मोहक रचना है। जिससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से दयाशंकर प्रसाद महासचिव राजद, मुकेश यादव, रोहित राय छात्र नेता , अमितेश राय अध्यक्ष युवा राजद एकमा, अशोक राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments