
परसा(सारण)-थाना परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम नव जागृति प्लान इंडिया सिकटी के द्वारा आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ सोनपुर डीएसपी बी पी आलोक ने वाहन चलाते समय हेमलेट सीट बेल्ट यातायात नियम का पालन करने का अपील किया।उन्होंने कहा कि सड़क पर हुई दुर्घटना में पीड़ित को सहयोग करने के लिए उपस्तिथ लोगो को प्रेरित किया। बीडीओ रजत किशोर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी नियमो के पालन करने के साथ खुद को वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन इंडिकेटर ट्रॉफिक नियम पालन करने के साथ दुर्घटना में सहयोग कर पीड़ित मनुष्य का जान बचाने के लिए आगे आने के लिए लोगो को प्रेरित किया।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मो जकरिया राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जनकारी दिया गया।कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष शैलेश गिरी पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि रोनू सिंह संतोष कुमार एसआई मो इसदुलाह इस्लाम मनीष सिंह सुदीश राय अजय राय शामिल थे।




Recent Comments