एकमा में एक ही परिवार चार समेत छह मरीज मिले कोरोना संक्रमित

एकमा। बिहार सरकार के आदेश पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच व टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद कोरोना संक्रमण एकमा में बढ़ रहा है। बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के दो स्वास्थ्य कर्मी व प्रखण्ड कार्यालय के एक कर्मी कोरोना संक्रमित है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैपिड एंटीजन किट से 122 संदिग्ध बीमार मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान गंजपर गांव के एक ही परिवार के चार समेत पांच व हुस्सेपुर गांव के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये। प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार व सर्वेश कुमार टूटू ने बताया कि संक्रमित लोगों को आवश्यक दवा और निर्देश देकर उन्हें अपने घर में सुरक्षित रहने के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि 74 संदिग्ध बीमार मरीजों का आरटीपीसीआर किया गया। एकमा प्रखण्ड के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर साढ़े नौ सौ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।