करंट लगने से युवक जख्मी
✍परवेज अख्तर/सिवान,
महाराजगंज (सिवान) : महाराजगंज मुख्यालय में गुरुवार की रात महावीरी जुलूस के दौरान जनरेटर के तार की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार का सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक सिहौता निवासी शिवम कुमार (21) है। इस घटना के बाद मेले में अफरातफरी का माहौल रहा।




Recent Comments