सोनपुर।सोनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की तलाशी के दौरान जीआरपी पुलिस ने कोच नंबर बी 3 से 4 बैग में रखे अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने शनिवार को बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में छापामारी करते हुए 4 बैग में रखें 33 बोतल 750ml के अंग्रेजी शराब शुक्रवार को बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक खगड़िया जिले के मानसी थाना की चकहुसैन गांव के स्व कमल किशोर प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है ।