युवक गिरफ्तार
✍परवेज अख्तर/सिवान,
महाराजगंज (सिवान) : शहर के नखास चौक से गुरुवार की रात्रि मौनिया बाबा मेले के दौरान पुलिस ने एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने बताया कि मोहन बाजार का बुल्लु कुमार नखास चौक पर खड़ा था। पुलिस को उस पर शक हुई। जब पुलिस ने उससे अपने पास बुलाया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके पास से लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।




Recent Comments