कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन सजग,डीएम- एसपी ने कई परीक्षा केन्द्रों का किया भ्रमण

छपरा : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं पुलिस अधीक्षक हर किषोर राय के द्वारा मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन छपरा शहर के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रामजयपाल कॉलेज, ब्रजकिषोर किंडरगार्डेन, बी सेमिनरी स्कूल एवं सारण एकेडमी परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया। आज की परीक्षा में ब्रजकिषोर किंडरगार्डेन परीक्षा केन्द्र से तीन परीक्षार्थियों को निष्काषित किया गया। आज की परीक्षा शांति पूर्वक ढंग से संपन्न करायी गयी।
जिलाधिकारी ने कहा है कि वीक्षकों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और हर हाल में परीक्षा को कदाचार मुक्त सम्पन्न करायी जाएगी। परीक्षा पूरी चौकसी में ली जाएगी। वरीय पदाधिकारियों के द्वारा भी परीक्षा केन्द्रों का लगातार भ्रमण किया गया।