
वार्षिक खेलकूद में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,विक्की और अंशु बनी चैम्पियन

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय ग्रेस मिशन स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई I खेल के अलग अलग इवेंट में बच्चों में जबदस्त प्रतियोगिता रही और पढाई के साथ साथ छात्र छात्राओं ने खेल में भी आगे निकालने होड़ लगाते दिखे I

रेड, ग्रीन,येल्लो और ब्लू हाउस में बटे स्कूल के छात्र छात्राएं अपने हाउस को जीत दिलाने के लिए मैदान पर लगातार अपना पसीना बहाते दिखे I रिजल्ट में हाउस ग्रीन को प्रथम, ब्लू द्वितीय, रेड थर्ड और येल्लो फोर्थ स्थान प्राप्त हुआ I वही पुरे प्रतियोगिता में वेहतर खेल के लिए सेवेन वर्ग की अंशु कुमारी और विक्की कुमार को बालिका और बालक वर्ग में ओवर आल चैम्पियन के रूप चुना गया I इस दौरान खिलाडियों को संबोधित करते हुये विद्यालय के प्राचार्य दिलीप मैथ्यू ने कहा कि बच्चों के लिए खेल जरुरी है I यह बच्चों के शरीरिक विकास के साथ उनका मानसिक विकास भी करता है I खेल न सिर्फ मनोरंजन के लिए जरुरी है बल्कि बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को सामने लेन के लिये भी जरुरी है I खेल से ही बच्चे मुखड़ और बोल्ड बनेगे साथ ही उनमें टीम वर्क और सबको साथ लेकर आगे जाने की भावना का विकास होगा I स्कूल के स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता से बच्चों की अलग प्रतिभा का भी पहचान संभव है I प्रतियोगिता को संपन्न करने में कन्वेनर रंजन कुमार के साथ विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, श्रेया श्रीवास्तव, लवली कुमारी, विल्सन, टिनों, आशा,पिंकी, पूजा कुमारी,रिंकी,पम्मी,सूरज आदि सक्रीय सहयोग दिया I सभी चयनित प्रतिभागी को विद्यालय के तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया जायेगा I
ロ साभार : संजीव कुमार, दैनिक भास्कर मढौरा




Recent Comments