दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ का प्रतिनिधिमण्डल ईख मंत्री से पटना में मिलकर 9 सूत्री मांग पत्र दिया । जिसमें सासामुसा चीनी मिल में ब्वायलर फटने से 8 मजदूरों की मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने , परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने तथा मिल को अविलम्ब चालू करने , ईख का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल करने , मिल द्वारा किये जा रहे घटतौली पर रोक लगाने , ईख गिरने के 14 दिन के अन्दर भुगतान करने , किसानों के बकाये पैसों का सूद के साथ भुगतान करने , छोटे किसानों को पहले चालान देने , बन्द मिलों को शीघ्र खोलने , जो मिल नहीं चलने वाले है , वैसे मिलों की सारी जमीनों को किसानों को वापस करने आदि मांगो पर विस्तार से बातें हुई । 
        ईख मंत्री ने 14 दिनो के अन्दर ईख का भुगतान करने , किसानों के बकाये पैसों का सूद के साथ भुगतान दिलाने , सासामुसा चीनी मिल को शीघ्र चालू कराने पर सहमति देते हुए अन्य मांगो पर सहनुभूति विचार करने का अश्वासन दिया । 
        प्रतिनिधिमण्डल में बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव , बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष ललन चौधरी , ईख उत्पादक संघ के पश्चिम चंपारण जिला सचिव अजय गुप्ता , गोपालगंज के मुन्ना प्रसाद तथा संजय राव शामिल थे ।