बेतिया – गौनाहा:– *ठेकेदार से मांगी गई दस लाख रंगदारी*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ गौनाहा में दस लाख रुपए की रंगदारी मांगने व पुल निर्माण का सामान लूटने का मामला सामने आया।
✍ सात नामजद के साथ बीस अज्ञात के विरुद्ध ठेकेदार ने कराया प्राथमिकी ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मटीयरीया पंचायत के सिरिसिया नदी में इंडो नेपाल सीमा सुरक्षा पुल का निर्माण करा रहे ठेकेदार से दस लाख की रंगदारी मांगने मामला सामने आया है। पुरुषोत्तमपुर थाना के भेडीयारी गांव निवासी ठेकेदार खुर्शीद आलम ने इस मामले में मटीयरीया थाने में आवेदन सौंपा है। इसमें सात लोगों को नामजद तथा बिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में सेरहवा मस्जिदवा गांव निवासी सुरेन्द्र काजी, शेख रियाज, भूपेश राय, भोला साह, रामचंद्र प्रसाद, रामनरेश महतो, निक्कू काजी सहित बिस अज्ञात लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि सभी आरोपी पुल बनाने के लिए दस लाख रंगदारी मांग रहे हैं। और नहीं देने पर पुल निर्माण करने की समान छड़, सीमेंट, बालू लूट लिया है। इधर लोगो का कहना है कि हमलोग ये पुल निर्माण का विरोध पहले से ही कर रहे है।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि इस मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।




Recent Comments